नवाबगंज: CM योगी के बयान पर पसमांदा मुस्लिम महाज ने किया बड़ा पलटवार, कांग्रेस-सपा पर लगाए गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में कथित रूप से पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए रोजा इफ्तार और नमाज के प्रयास का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच बाराबंकी में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।