🚨 चलती ट्रेन पर टूटा हाई-वोल्टेज तार, इंजन में लगी आग... मच गई अफरा-तफरी! 😱🚆
📍 उज्जैन | महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन
रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रतलाम-कोटा मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली की लाइन टूटकर गिर गई, जिससे इंजन में आग लग गई।
धुआं और आग की लपटें उठते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे, आरपीएफ और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
इस घटना के चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। हावड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका गया। बाद में ओवरहेड लाइन की मरम्मत के बाद रेल संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया गया।
⚠️ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ओवरहेड हाई-वोल
Dewas Nagar, Dewas | Aug 2, 2026