फिरोज़ाबाद: सपा के राष्ट्रीय सचिव ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायल महिला का जाना हाल, बेटे के मर्डर के आरोपी ने भी की थी खुदकुशी
जिला अस्पताल में भर्ती प्रकाश नगर टापा खुर्द फिरोजाबाद निवासी श्रीमती राजकुमारी जैन का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली शनिवार दोपहर 12 बजे क़रीबन हाल-चाल जानने पहुँचे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रघुराज सविता विधानसभा अध्यक्ष नरेश शंखवार एवं रोहित नंदवंशी मौजूद रहे।