फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर मक्का से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलटा, उसके बाद लगी आग
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर मक्का से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलटा और उसके बाद ट्रक आग का गोला बन गया। वो तो गनीमत रही चालक परिचालक ने किसी तरह से कूद कर जान बचा ली है।मोके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया है।ट्रक विहार से हरियाणा जा रहा था। ट्रक चालक को नींद क़ी झपकी आना बताया जा रहा है।