फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र के मेन रोड पर केडी होटल के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
थाना टूण्डला क्षेत्र मेन रोड केडी होटल के पास शनिवार सुबह छह बजे करीबन दो ट्रकों की भिड़ंत हो गयी। जिसके बाद एक पर सवार व्यक्ति 38 वर्षीय धीमाराम पुत्र हीराराम निवासी जोधपुर राजस्थान क्षेत्र की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। घटना को लेकर थाना प्रभारी टूण्डला ने सीयूजी नंबर पर जानकारी दी।