फिरोज़ाबाद: उलाउ खेड़ा स्थित मां शारदा भवानी मंदिर पर पूजा के दौरान गुलाल उड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के छह लोग घायल
थाना टूण्डला क्षेत्र उलाउ खेड़ा स्थित मां शारदा भवानी मंदिर पर धार्मिक आयोजन बीती रात से सुबह तक चला। इस दौरान गुलाल उड़ाने पर गांव के ही किसी शख्स के ऊपर चला गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईट पत्थर चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के घायल छह सदस्यों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज कराया गया।