थरथरी: बीईओ ने उच्च विद्यालय कचहरिया सहित तीन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
थरथरी प्रखंड के उच्च विद्यालय कचहरिया सहित तीन विद्यालय का बीईओ ने बुधवार की सुबह 9 बजे औचक निरीक्षण किया। वीईओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय कचहरिया, मध्य विद्यालय कचहरिया एवं प्राथमिक विद्यालय गंगा विगहा विधालय की औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें माध्यमिक विद्यालय कचहरिया में बच्चों को शत-प्रतिशत पोशाक में आने के लिए निर्देश दिया गया।