मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, IG और SP ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।