फिरोज़ाबाद: गांव बाजिदपुर डेरा बंजारा में पड़ोसी दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 2 महिलाएं समेत 3 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बाजिदपुर डेरा बंजारा में अंगूरी देवी और धनवन्ति नामक पडोसी दो महिलाओ के पक्ष में मारपीट हुई है। घटना में एक ही पक्ष धनवन्ति समेत 3 लोग चोटिल हुये है। घटना के पीछे रंजिस को लेकर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।