गोवर्धन: बांझ का ताना मारने वाले ससुरालियों ने बहु को मारी
मथुरा में दहेज लोभियों ने एक और बेटी की जान ले ली। शादी के 5 साल बाद भी बच्चा न होने का ताना और फिर इनवर्टर के लिए हुआ विवाद मौत की वजह बन गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने ममता की हत्या कर उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया और मौके से फरार हो गए। मायके वालों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है क्योंकि मृतका के पैर जमीन से छू रहे थे