घाटोल: पड़ोली गोवर्धन में भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी मंडल पडोली गोवर्धन की मासिक बैठक का आयोजन स्थानीय हनुमानजी मन्दिर परिसर में विधान सभा प्रभारी श्री लालूराम डांगी के मुख्य अतिथि व जिला उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह सिसोदिया की विशिष्ट आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लोकेन्द्र सिंह चन्द्रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सोमवार दोपहर 1बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया।