परसिया: बडकुही वेकोलि अस्पताल में सफाई कर्मियों ने सीटू के नेतृत्व में काम बंद कर आंदोलन किया
बडकुही केंद्रीय चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मचारियों ने हडताल कर दिए। लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन सीटू के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन किया। पूरा वेतन नहीं देने पर और ठेकेदार पर मनमानी करने आरोप लगाकर ठेकेदारी सफाई कर्मचारियों ने एक दिन पूर्व असंतोष व्यक्त किया था। ,जिसको लेकर आज सुबह से काम रोको आंदोलन कर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।