जगदलपुर: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन पहुंचे जगदलपुर, ओडिशा के देवमाली में करेंगे 4 फिल्मों की शूटिंग
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू और मलयालम फिल्म के सुपर स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विशेष विमान से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचें। वे ओडिसा प्रांत के कोरापुट,देवमाली में अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जगदलपुर हवाई अड्डे पहुंचे थे।जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने दोनों अभिनेताओं का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में स्वागत किया।