नबीनगर: पैसों की कमी के कारण बंधक बनाकर टेंपो और मोबाइल फोन लूट, रंगबीघा से पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना क्षेत्र के घिरसिंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते 27 जून को ऑटो लूट की हुई घटना का न सिर्फ खुलासा कर दिया है बल्कि 2 लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उनके पास से लूटी गई ऑटो तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।इन आरोपियों की पहचान चंदू कुमार यादव (19) और सूरज रजक (20) के रूप में हुई है। दोनों नवीनगर थाना क्षेत्र के रंगबीघा गांव के निवासी है