बंजरिया: अंचल कार्यालय बंजरिया में गुरुवार को सीओ ने अग्निपीड़ित को ₹12 हजार की सहायता राशि का चेक दिया
अंचल कार्यालय बंजरिया में गुरुवार को सीओ द्वारा अग्निपीड़ित को 12 हजार रुपए का सहायता राशि चेक दिया गया। सीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि सहायता राशि चेक अजगरी पंचायत के चुड़िहरवा टोला के शमीमा खातुन को दिया गया। जिसमें 5 हजार रुपया वर्तन व वस्त्र के लिए जबकि 7 हजार रुपया घर मरम्मत के लिए दिया गया है। मौके पर पंचायत के मुखियापति दीपक कुमार सिंह सहित नाजिर थे।