बिहार में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए फायरिंग,
SP के नेतृत्व में 5 टीमें छापेमारी में जुटीं।
बिहार के सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। भीमपुर की ओर से आ रही चारपहिया वाहन में सवार अपराधियों ने स्टेट हाईवे पर बाइक से जा रहे युवक को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।
*ग्रामीणों पर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद:*
जब ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची भीमपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।
*अपहृत युवक कौन है?*
अपहृत युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत वार्ड-13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय पुत्र मो. जीसान खान के रूप में हुई है। युवक बाइक नंबर BR50AD8174 से जा रहा था।
*पुलिस का एक्शन:*
एसपी शरथ आरएस ने बताया कि युवक को अपराधियों द्वारा गाड़ी में बैठाकर ले जाने और फायरिंग की सूचना मिली है। युवक की सकुशल बरामदगी के लिए जिले की 4 से 5 टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। एसडीपीओ त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपहरण का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
#SupaulNews #BiharCrime #Kidnapping #BiharNews #Bharatcrimelivenews
Rafiganj, Aurangabad | Sep 28, 2026