चमोली: बद्रीनाथ में बीमार श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से देहरादून अस्पताल पहुंचाया गया
बद्रीनाथ धाम में अचानक बीमार हुए 60 वर्षीय श्रद्धालु बृहमोहन माहेश्वरी को प्राथमिक उपचार के बाद ज्योर्तिमठ से हेलीकॉप्टर के जरिए देहरादून अस्पताल पहुंचा दिया गया। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से उनकी बेहतर चिकित्सा संभव हो सकी।