गोरखपुर: भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई
भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और संगठन के आर्थिक सहयोग हेतु राशि समर्पित की।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने उपाध्याय को युगपुरुष बताते हुए उनके विचारों एकात्म मानववाद को पार्टी का संस्कार बताया।