कलान: रामगंगा-बहगुल के उफान से गांवों में बाढ़, फसलें हुईं जलमग्न
शाहजहांपुर। लगातार बारिश के चलते रामगंगा और बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से तराई क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कसारी, रायपुर, कोलाघाट, बीघापुर, महुआ डांडी और कोली में पानी भरने से ग्रामीण घर छोड़कर छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं