कालपी: मैनूपुर गांव में घर में घुसकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में 5 लोगों पर दर्ज हुआ केस
Kalpi, Jalaun | Jul 9, 2026 कालपी के मैनूपुर गांव निवासी देवनारायण ने 8 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 3 जुलाई को गांव के ही निवासी प्रमोद दीक्षित समेत पांच लोगों ने एक राय होकर मेरे घर में घुसकर मेरे पुत्र अभिषेक दीक्षित के साथ बेरहमी से मारपीट की थी और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, पुलिस ने 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गुरुवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी हैं।