पीरो: पीरो में सियासी पारा फिर चढ़ा, मुख्यमंत्री पर राजकुमार सिंह का तंज बना चर्चा का केंद्र
Piro, Bhojpur | Apr 24, 2026 वीर कुंवर सिंह जयंती के बाद एक बार फिर पीरो की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद राज कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “सातवां फेल” बता दिया। उनके इस बयान ने इलाके में सियासी हलचल तेज कर दी है। राजकुमार सिंह का यह बयान सामने आते ही पीरो समेत आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया है।