सुजानगढ़: तालछापर अभयारण्य के ईको सेंसेटिव जोन की मॉनिटरिंग को लेकर बैठक, कई गतिविधियां प्रतिबंधित की गईं
सुजानगढ़। वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के तहत मंगलवार को एडीएम संतोष मीणा की अध्यक्षता में तालछापर वन्यजीव अभयारण्य के ईको सेंसेटिव जोन की मॉनिटरिंग को लेकर बैठक हुई। एडीएम ने बताया कि अभयारण्य के चारों ओर 22.45 वर्ग किमी क्षेत्र ईको सेंसेटिव जोन घोषित है।