बिसौली: बिसौली तहसील परिसर में भाकियू अराजनैतिक ने की मासिक पंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जनपद बदायूँ के बिसौली तहसील परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। इस दौरान किसानों ने खाद की किल्लत, बिजली व्यवस्था, आवारा गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान समेत अन्य समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई।