कटहरा गांव में नवनिर्मित भगवती मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे के साथ के साथ निकली गई शोभा यात्रा में 211 महिला, युवतियों ने भाग लिया । जहां कई गांवों का परिभ्रमण करने के बाद शोभायात्रा नवनिर्मित मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।