रामपुर मनिहारान में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर महिला कांग्रेस की ओर से महिला कांग्रेस कार्यालय कैंप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मातृ शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया।