सिरसागंज: सिरसागंज क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ₹2.33 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 2 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजना के तहत अंबेडकर पार्क में लगभग 1.13 करोड़ रुपये तथा भावली स्थित वेद उपवन पार्क में पर्यटन विकास कार्यों पर करीब 1.18 करोड़ खर्च किए जाएंगे।