लखीसराय: पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वृद्ध महिला एवं पुरुष अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे। शिविर में ब्लड प्रेशर डायबिटीज़ एवं आंखों से संबंधित बीमारी की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया