औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के रेलवे पावर हाउस के समीप ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, मामले की जांच पड़ताल में जुटी जीआरपी पुलिस
दिबियापुर थाना क्षेत्र के रेलवे पावर हाउस के समीप ट्रेन से कटकर जालौन जनपद निवासी युवक की दर्दनाक मौत हुई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।