औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुरवा सबसुख गांव निवासी युवक के साथ गांव के चार लोगों ने की मारपीट
दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुरवा सबसुख गांव निवासी युवक के साथ गांव के चार लोगों ने मारपीट की है। पीड़ित ने दिबियापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।