औरैया: दिबियापुर कस्बे के इंदिरा नगर निवासी युवक के साथ औरैया रोड पर चार लोगों ने की मारपीट
दिबियापुर कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी युवक के साथ औरैया रोड पर चार लोगों ने मारपीट की है। पीड़ित युवक ने दिबियापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की सारी आपबीती बताई है। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।