मिहींपुरवा: मिहींपुरवा में दीवार पर बैठा तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की मांग की
नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड नंबर 06 में उस समय दहशत फैल गई, जब एक दीवार पर दो तेंदुए बैठे हुए दिखाई दिए। यह इलाका कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में आता है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धान के खेत के पास बनी दीवार पर दोनों तेंदुए काफी देर तक बैठे रहे। इसकी सूचना पूरे वार्ड में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।