पिंड्रा: फूलपुर में महिला ने अपने देवर और नंद पर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप
फूलपुर थाना क्षेत्र में पुश्तैनी संपत्ति के विवाद को लेकर एक महिला ने अपने देवर और नन्द के खिलाफ मारपीट गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पिता के अनुसार परिवार में लंबे समय से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। रिश्तेदार उन पर संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे हैं और इसी को लेकर मारपीट कर रहे हैं।