सतबरवा: धवाड़ीह सेहरा से अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के धावाडीह सेहरा में की गई, जहां अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में लगातार अवैध बालू का परिवहन हो रहा है।