फिरोज़ाबाद: दुर्गा अष्टमी पर प्रसूताओं को सौगात, सदर विधायक ने शौ शैया अस्पताल पर पांच नई 102 एंबुलेंस सेवा का किया शुभारंभ
दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर जनपद की प्रसूता महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात दी गई। शनिवार शाम पांच बजे शौ शैय्या अस्पताल परिसर में पांच नई 102 एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया। इस सेवा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा नारियल फुड़वाकर किया गया, जिसमें एक नर्सिंग छात्रा को नारियल फोड़वाकर शुभ संकेत स्वरूप शुरुआत कराई गई।