कोरांव: रामपुर कला गांव में निकाली गई जन आक्रोश महिला पदयात्रा, महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग की गई
शुक्रवार को विधानसभा कोरांव के रामपुर कला गांव में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद ने किया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। पदयात्रा का उद्देश्य कांग्रेस और विपक्ष की महिला हितों के प्रति कथित नकारात्मकता का विरोध करना था।