गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में तेज रफ्तार पिकअप के कहर से महिला की मौके पर हुई मौत
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गांगड़तलाई कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांगड़तलाई निवासी लक्ष्मी पत्नी दिनेश मछार अपने घर से करीब सौ मीटर दूरी पर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।