दमोह: सागर नाका के पास सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, सुनियोजित हत्या की आशंका: एसपी आनंद कलादगी
Damoh, Damoh | May 13, 2026 दमोह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत के बाद सनसनी फैल गई। सागर नाका क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एसपी आनंद कलादगी पहुंचे और एसएफएल व डॉग स्क्वॉड टीम ने जांच शुरू की। एसपी आनंद कलादगी ने बताया।