घाघरा: जलका मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Sep 6, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के जलका मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कुंदो गांव निवासी निपुण उरांव के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, निपुण उरांव रविवार को अपनी मोटरसाइकिल से जलका की ओर जा रहा था। इसी दौरान जलका मोड़ के समीप मवेशी बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना हो गया।