गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम में हुई चोरी की घटना के विरोध में हनुमान चौराहे पर मौन व्रत धारण कर अनशन पर बैठे पंडित लखन शास्त्री
गुना में हनुमान टेकरी धाम पर 25 अगस्त को हुई चोरी को लेकर 30 अगस्त को गुना के पंडित लखन शास्त्री मौन धारण कर हनुमान चौराहे पर अनशन पर बैठ गए। 72 घंटे पहले चोरों को पकड़ने वीडियो जारी कर पंडित लखन शास्त्री ने उल्टीमेटम दिया था। मोन अनशन पर बैठे पंडित लखन शास्त्री ने हनुमान टेकरी की चोरी का खुलासा करने एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग की।