गोवर्धन: पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार की लापरवाही से भीषण जाम से गिर्राज जी के भक्त परेशान, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पिछले एक महीने से चल रहा सड़क निर्माण कार्य स्थानीय जनता और गिरराज जी के भक्तों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। निर्माण कार्य की कछुआ गति और पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। स्थानीय ग्रामीण श्यामवीर, मोहन सिंह और अजय कुमार ने आक्रोश व्यक्त किया