बहादराबाद की नहर पटरी के आसपास हाथियों ने गेरा डेरा!
बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी के आसपास जंगली हाथियों का झुंड नजर आने से लोगों में कौतूहल के साथ-साथ दहशत का माहौल है। हाथियों ने नहर किनारे डेरा डाल रखा है और उनकी मौजूदगी ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है।
हाथियों को देखने के लिए भीड़ जुटने की संभावना है, लेकिन वन्यजीवों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। हाथी कब आक्रामक हो जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
वन विभाग से भी अपील है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए।
बहादराबाद | पथरी पावर हाउस नहर
#Bahadrabad #Haridwar #Elephant