पटना ग्रामीण: पीएम मोदी की रैली के लिए सीएम नीतीश पटना से मोतिहारी रवाना, गांधी मैदान में सुरक्षा कड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर मोतिहारी में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां चरम पर हैं। तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पटना स्थित अपने आवास से मोतिहारी के लिए रवाना हुए। जहां वे पीएम मोदी की मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। पीएम मोदी के बिहार आगमन से NDA के राजनीतिक हलकों में काफी उत्साह है।