पटना ग्रामीण: पारस अस्पताल हत्याकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटना पुलिस और STF ने फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ले में की छापेमारी
गुरुवार की सुबह पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पटना पुलिस और STF ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के बाद एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की शाम करीब 5 बजे फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला में छापेमारी की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर यह कार्रवाई की।