पटना ग्रामीण: पटना: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिस्टल लहराते बाइक सवार 6 अपराधी सीसीटीवी में कैद
पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। चंदन मिश्रा की हत्या में 5 भी 6 लोग शामिल थे, लेकिन चंदन मिश्रा तक 5 अपराधी ही पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद सभी बाइक से जश्न मनाते हुए भागे,जिसका सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि की अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आया है।