ललितपुर: गोविंद सागर बांध के पास स्थित सिंचाई विभाग द्वितीय के कार्यालय के बाहर इंजीनियर्स ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ धरना दिया
गोविंद सागर बांध के पास स्थित सिंचाई विभाग द्वितीय के कार्यालय के बाहर अधिशासी अभियंता पर अवैध रूप से पैसों की मांग करने एवं दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए लगभग 56 अवर अभियंता शुक्रवार सुबह करीबन 11:00से शाम5:00 बजे तक तीन दिवसीय धरने पर बैठे रहे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण किए जाने अन्यथा सभी इंजीनियरों के स्थानांतरण की मांग की।