Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

इटाढ़ी मां काली मंदिर परिसर में गांव की सुख शांति व समृद्धि को लेकर 24 घंटा का अखंड हरिकीर्तन आयोजित। #itarhi_buxar_khabar #viralreelsシ #vitalreels #viralvideoシ #reelsfypシ #trendingreel #fbreel #itarhi #explorepage #इटाढ़ी_बक्सर_खबर

Buxar, Buxar | Jun 22, 2026

MORE NEWS

गुड़गांव के साहित्यिक मंच पर चमके बक्सर के रोहित दुबे, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम में रखे विचार

नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों पर वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय डॉ. बैजनाथ दुबे के पुत्र, लेखक एवं युवा प्रेरक रोहित दुबे ने गुड़गांव स्थित क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं प्रेरक संवाद कार्यक्रम में अपने विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया. जश्न इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लेखक, प्रबंधन विशेषज्ञ और विचारक शामिल हुए.

अपने संबोधन में रोहित दुबे ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही सफलता की गारंटी नहीं है. युवाओं को आत्म-अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों को भी अपनाना होगा. उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा दी.

कार्यक्रम में पूर्व सीईओ, छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे रवि वल्लुरी, वरिष्ठ मानव संसाधन विशेषज्ञ एवं जीएम-एचआर सिलादित्य मुखोपाध्याय तथा व्यवहार विशेषज्ञ चेतना श्रीधर ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने नेतृत्व, साहित्य, करियर विकास, मानव व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम का सफल आयोजन जश्न इवेंट्स की संस्थापक सीमा और उनकी टीम द्वारा किया गया. साहित्य, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस आयोजन ने लेखकों, पाठकों और युवाओं को एक सार्थक मंच प्रदान किया.

उल्लेखनीय है कि रोहित दुबे "30 Lessons Not Taught in School" तथा "Letter To My Son" जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक हैं. एक लेखक, इंजीनियर और मार्शल आर्टिस्ट के रूप में वे देशभर के विभिन्न मंचों पर युवाओं के व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल और नेतृत्व निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते रहते हैं. उनकी इस उपलब्धि से बक्सर के साहित्य प्रेमियों और युवाओं में गर्व का माहौल है.

गुड़गांव के साहित्यिक मंच पर चमके बक्सर के रोहित दुबे, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम में रखे विचार नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों पर वक्ताओं ने साझा किए अनुभव बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय डॉ. बैजनाथ दुबे के पुत्र, लेखक एवं युवा प्रेरक रोहित दुबे ने गुड़गांव स्थित क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं प्रेरक संवाद कार्यक्रम में अपने विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया. जश्न इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लेखक, प्रबंधन विशेषज्ञ और विचारक शामिल हुए. अपने संबोधन में रोहित दुबे ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही सफलता की गारंटी नहीं है. युवाओं को आत्म-अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों को भी अपनाना होगा. उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में पूर्व सीईओ, छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे रवि वल्लुरी, वरिष्ठ मानव संसाधन विशेषज्ञ एवं जीएम-एचआर सिलादित्य मुखोपाध्याय तथा व्यवहार विशेषज्ञ चेतना श्रीधर ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने नेतृत्व, साहित्य, करियर विकास, मानव व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का सफल आयोजन जश्न इवेंट्स की संस्थापक सीमा और उनकी टीम द्वारा किया गया. साहित्य, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस आयोजन ने लेखकों, पाठकों और युवाओं को एक सार्थक मंच प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि रोहित दुबे "30 Lessons Not Taught in School" तथा "Letter To My Son" जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक हैं. एक लेखक, इंजीनियर और मार्शल आर्टिस्ट के रूप में वे देशभर के विभिन्न मंचों पर युवाओं के व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल और नेतृत्व निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते रहते हैं. उनकी इस उपलब्धि से बक्सर के साहित्य प्रेमियों और युवाओं में गर्व का माहौल है.

Buxar, Buxar | Jun 22, 2026

ये आपकी लड़ाई है .. आगे आप चलिएगा, पीछे समाज चलेगा .. 
भरत तिवारी के परिजनों से बोले खेसारी लाल यादव

ये आपकी लड़ाई है .. आगे आप चलिएगा, पीछे समाज चलेगा .. भरत तिवारी के परिजनों से बोले खेसारी लाल यादव

Buxar, Buxar | Jun 22, 2026

सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे भरत तिवारी की लड़ाई: पप्पू यादव

सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे भरत तिवारी की लड़ाई: पप्पू यादव

Buxar, Buxar | Jun 22, 2026

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 जून 2026

आज दिनांक 22 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

जिले के महत्वपूर्ण बैठक में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर अनुपस्थित पाये गये, के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

अंचलाधिकारी सिमरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के दौरान अन्य लोगों से वार्ता करने एवं कार्य के संबंध में पृच्छा करने पर अनभिगता जाहिर करने पर संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।

गत सम्पन्न शिविरों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाये जाने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को शिविर के दौरान अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया गया कि शिविर से अनुपस्थित रहने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। सहयोग शिविर आमजनों के सुलभ जीवन एवं समस्याओं का समाधान हेतु आयोजित की जा रही है एवं इन शिविरों में किसी प्रकार की लापरवाही दृष्टिगत होने के उपरांत संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव,चौसा एवं सिमरी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गई।

सरकारी भूमि उपलब्धता के संबंध में सभी अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि विभिन्न प्रकार के सरकारी भवनों के निर्माण हेतु भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध करायेंगे। यदि निर्धारित मानक के अनुरूप भूमि उपलब्ध नहीं है तो नियमानुसार क्रय करने संबंधी प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

01 जुलाई 2026 से शुभारंभ होने वाले डिग्री कॉलेज के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को दिया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाये जाने के समीक्षा के क्रम में सभी निजी विद्यालयों एवं सरकारी विद्यालयों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनवाने का निदेश दिया गया।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से समन्वय समिति की बैठक करने का निदेश दिया गया एवं प्रखंड स्तर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आँगनबाडी केन्द्र, विद्यालय इत्यादि का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया।

सिविल सर्जन बक्सर को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगियों के लिये सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ यथा पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली, जेनरेटर इत्यादि समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को अभी तक जिन महादलित टोलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पायी है। वैसे महादलित टोलों को चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

ज्योति चौक से बाईपास गोलंबर तक तत्कालिक व्यवस्था अंतर्गत एवं यातायात के सुचारू रूप से संचालन हेतु तत्काल उक्त सड़क को मोटरेबल कराने का निदेश दिया गया।

अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों के समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर एवं डुमरांव को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र  सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों का शत प्रतिशत निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

दाखिल-खारिज के समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि 75 दिनों से अधिक लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब करना सुनिश्चित करेंगे। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर एवं डुमरांव को उक्त मामलों का नियमित अनुश्रवण कर निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे।

CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही संवेदना,सम्मान एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ आमजनों के समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 जून 2026 आज दिनांक 22 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। जिले के महत्वपूर्ण बैठक में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर एवं अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर अनुपस्थित पाये गये, के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। अंचलाधिकारी सिमरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के दौरान अन्य लोगों से वार्ता करने एवं कार्य के संबंध में पृच्छा करने पर अनभिगता जाहिर करने पर संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। गत सम्पन्न शिविरों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाये जाने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को शिविर के दौरान अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया गया कि शिविर से अनुपस्थित रहने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। सहयोग शिविर आमजनों के सुलभ जीवन एवं समस्याओं का समाधान हेतु आयोजित की जा रही है एवं इन शिविरों में किसी प्रकार की लापरवाही दृष्टिगत होने के उपरांत संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव,चौसा एवं सिमरी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गई। सरकारी भूमि उपलब्धता के संबंध में सभी अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि विभिन्न प्रकार के सरकारी भवनों के निर्माण हेतु भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध करायेंगे। यदि निर्धारित मानक के अनुरूप भूमि उपलब्ध नहीं है तो नियमानुसार क्रय करने संबंधी प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। 01 जुलाई 2026 से शुभारंभ होने वाले डिग्री कॉलेज के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को दिया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाये जाने के समीक्षा के क्रम में सभी निजी विद्यालयों एवं सरकारी विद्यालयों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनवाने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से समन्वय समिति की बैठक करने का निदेश दिया गया एवं प्रखंड स्तर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आँगनबाडी केन्द्र, विद्यालय इत्यादि का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। सिविल सर्जन बक्सर को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगियों के लिये सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ यथा पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली, जेनरेटर इत्यादि समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को अभी तक जिन महादलित टोलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पायी है। वैसे महादलित टोलों को चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। ज्योति चौक से बाईपास गोलंबर तक तत्कालिक व्यवस्था अंतर्गत एवं यातायात के सुचारू रूप से संचालन हेतु तत्काल उक्त सड़क को मोटरेबल कराने का निदेश दिया गया। अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों के समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर एवं डुमरांव को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों का शत प्रतिशत निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। दाखिल-खारिज के समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि 75 दिनों से अधिक लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब करना सुनिश्चित करेंगे। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर एवं डुमरांव को उक्त मामलों का नियमित अनुश्रवण कर निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही संवेदना,सम्मान एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ आमजनों के समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 22, 2026

समाहरणालय बक्सर
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक 22 जून 2026
 
आज दिनांक 22 जून 2026 को मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

बैठक में उपस्थित जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, सभी जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए आगामी मुहर्रम, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्वक मनाये जाने का अनुरोध किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व को देखते हुए पर्व से पहले सभी मार्गों की साफ-सफाई कराते हुए चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर पर्व के निमित सभी रूट की सूची प्राप्त कर लेंगे तथा निर्धारित रूट के सभी मार्गों के लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती कराने को कहा गया।

आगामी पर्व के दृष्टिगत जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सभी फायर टेंडर तैयार हालत में रखने का निर्देश दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर चिन्ह्ति स्थलों पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध करायेंगे।

सिविल सर्जन बक्सर को सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था को अलर्ट मोड़ में रखने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बक्सर/ब्रह्मपुर/डुमरॉव द्वारा पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

 संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर पूर्व में तनाव के मद्देनजर इन क्षेत्रों पर विशेष रूप से चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही निरंतर रूप से पेट्रोलिंग कराने हेतु पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) को निर्देशित किया गया।

ताजिया जुलूस के लिए रूट चार्ट निर्धारित कर अनुज्ञप्ति निर्गत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सभी आवश्यक तैयारियों का अनुश्रवण करने हेतु निदेशित किया गया।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर जिला जन सम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक 22 जून 2026 आज दिनांक 22 जून 2026 को मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में उपस्थित जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, सभी जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए आगामी मुहर्रम, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्वक मनाये जाने का अनुरोध किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व को देखते हुए पर्व से पहले सभी मार्गों की साफ-सफाई कराते हुए चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर पर्व के निमित सभी रूट की सूची प्राप्त कर लेंगे तथा निर्धारित रूट के सभी मार्गों के लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती कराने को कहा गया। आगामी पर्व के दृष्टिगत जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सभी फायर टेंडर तैयार हालत में रखने का निर्देश दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर चिन्ह्ति स्थलों पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध करायेंगे। सिविल सर्जन बक्सर को सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था को अलर्ट मोड़ में रखने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बक्सर/ब्रह्मपुर/डुमरॉव द्वारा पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर पूर्व में तनाव के मद्देनजर इन क्षेत्रों पर विशेष रूप से चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही निरंतर रूप से पेट्रोलिंग कराने हेतु पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) को निर्देशित किया गया। ताजिया जुलूस के लिए रूट चार्ट निर्धारित कर अनुज्ञप्ति निर्गत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को सभी आवश्यक तैयारियों का अनुश्रवण करने हेतु निदेशित किया गया। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 22, 2026