हमीरपुर: सुरौली बुजुर्ग में युवक को मारपीट कर किया घायल
क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव निवासी शीलू ने तहरीर देकर गांव के ही विकास उर्फ आकाश पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 23 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे आरोपी ने बिना कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भ