तरहसी: उन्नत खेती को बढ़ावा: 150 किसानों के बीच मूंग व मक्का बीज का वितरण
Tarhasi, Palamu | Mar 20, 2026 संवादसूत्र, तरहसीः प्रखंड क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने और उन्नत खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 150 किसानों के बीच 4-4 किलोग्राम मूंग एवं मक्का के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम से किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे खेती के लिए लाभकारी पहल बताया। का