चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के कंप्यूटर अनुदेशक को पॉक्सो एक्ट के मामले में निलंबित कर दिया गया। आरोपी शिक्षक राजेश कुमावत के खिलाफ अगस्त में टोंक में एफआईआर दर्ज हुई थी। वह बिना सूचना के स्कूल से गायब रहा और बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया।