गोला: सरयू-राप्ती का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में पानी घुसा; संपर्क मार्गों पर आवाजाही प्रभावित, तटबंध मजबूत करने की मांग
Gola, Gorakhpur | Sep 11, 2026 गोरखपुर में सरयू और राप्ती नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे गोला तहसील के दियारा और कछार इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कई गांवों में पानी पहुंच चुका है। संपर्क मार्गों पर पानी ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। रात में समस्या और बढ़ जाती है।